ज़िला

घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरीअलमारी से बैंक चेक चोरी कर खाताधारक का फर्जी हस्ताक्षर कर ₹85,000 निकालने का प्रयास

घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरीअलमारी से बैंक चेक चोरी कर खाताधारक का फर्जी हस्ताक्षर कर ₹85,000 निकालने का प्रयास

* *बैंक की सतर्कता और कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपिया पकड़ी गई*

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आरोपियां गिरजा निवासी पेण्ड्री जांजगीर विगत 1 वर्ष से जांजगीर में एक घर में नौकरानी का काम करती थी नौकरानी द्वारा काम करने के दौरान घर की अलमारी से पीड़िता का भारतीय स्टेट बैंक का चेक चोरी कर उसमें खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर कर तथा चेक में ₹85,000/- की राशि भरकर चेक को बैंक में भुगतान हेतु प्रस्तुत किया गया बैंक में चेक प्रस्तुत किए जाने पर बैंक कर्मचारियों को संदेह हुआ बैंक द्वारा खाताधारक से चेक के संबंध में पूछताछ किए जाने पर खाताधारक ने उक्त चेक अपने द्वारा जारी नहीं किए जाने की जानकारी दी गयी बैंक की सतर्कता के चलते आरोपी द्वारा राशि आहरित किए जाने का प्रयास विफल हो गया घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आरोपी नौकरानी के विरुद्ध दिनांक 24.08.26 को थाना कोतवाली में अपराध धारा पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा चेक, बैंक दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

*पुलिस की अपील:-*

आमजन अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, चेकबुक एवं बैंक संबंधी कागजात सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी प्रकार के संदिग्ध बैंक लेन-देन की जानकारी तत्काल संबंधित बैंक एवं पुलिस को दें।

*उक्त कार्रवाई* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा,सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडेय, प्रधान आरक्षक जमुना तिवारी का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *