भोजली और रक्षाबंधन पर जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं



जनादेश 24न्यूज रक्षाबंधन एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व भोजली के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने अपने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि भोजली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, प्रकृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। भोजली पर्व हमें हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भोजली की हरियाली खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है, उसी प्रकार हमारे क्षेत्र में भी हर परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
उन्होंने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सभी पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी पहचान हैं। इन्हें संजोकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र के सभी परिवारों के सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक बार फिर रक्षाबंधन एवं भोजली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।