Uncategorized

समाज सेवा में मिसाल बन रहीं रमशिला मानिकपुरी जो कि सायबर जागरूक अभियान में निभाई सहभागिता


जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़। महतारी सेवा समिति मानिकपुरी महिला समाज, जिला जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष रमशिला मानिकपुरी लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं को एकजुट करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में योगदान दिया जा रहा है।
रमशिला मानिकपुरी का कहना है कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं आगे आकर सामाजिक कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उनके सेवा भाव और सक्रिय नेतृत्व से महिला समाज को नई दिशा मिल रही है।
महतारी सेवा समिति मानिकपुरी महिला समाज की ओर से समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। रमशिला मानिकपुरी ने समाज सेवा को अपना दायित्व मानते हुए निरंतर लोगों के बीच रहकर सेवा करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *