Uncategorized

ग्राम धरदेई राहौद चौकी क्षेत्र में तालाब में मिली है अज्ञात युवक की लाश पहचान के लिए पुलिस ने की है अपील‼️👆🏻‼️

जांजगीर-चांपा । जिले के राहौद चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरदेई में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलने पर राहौद चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग _ वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज है या कोई अपने परिजन को पहचान सकता है तो राहौद चौकी अथवा नजदीकी थाना में संपर्क करें।


👉 पहचान के लिए फोटो एवं जानकारी अधिक से अधिक साझा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *