कुम्हारी कला में डॉ. खिलावन साहू के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न



सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हारी कला स्थित सिद्धी विनायक इंग्लिश मीडियम स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ. साहू ने विद्यालय की कम समय में बढ़ी छात्र संख्या, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किसी भी अच्छे विद्यालय की पहचान है। उन्होंने टॉपर विद्यार्थियों को सायकल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 📚✨
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच श्री सुखेन बरेठ, श्री लखन सूर्यवंशी , रमेश बरेठ, प्यारे लाल केवट दिलीप बरेठ ,श्याम साहू सहित गणमान्य जन, प्रधानाचार्य श्री पुष्पेंद्र साहू, शिक्षकगण, पालकगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।