Uncategorized

अच्छे कार्यों के लिए धन का विनियोग करना शुभ फलदायक – डॉ राघवाचार्य जी महाराज

श्रीमद्भागवत कथा! भक्ति की गंगा में डुबकी लगाकर श्रोताओं ने जाना अलौकिक रहस्य

अच्छे कार्यों के लिए धन का विनियोग करना शुभ फलदायक – डॉ राघवाचार्य जी महाराज

जनादेश 24न्यूज जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के से मात्र एक किलोमीटर दूर नैला-जांजगीर में आयोजित सप्त-दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस यानी कि बुधवार को भक्तों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा । श्रीधाम अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध भागवताचार्य डॉक्टर राघवाचार्य जी महाराज ने अपने आध्यात्मिक प्रवचन में कहा कि जो धन धर्म , दान, भक्ति और परोपकार के कार्यों में लगाया जाता हैं , वह कभी भी क्षीण नही होती, बल्कि अक्षय हो जाता हैं । कथा चक्र को विस्तार करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा धन लगाने वाले व्यक्ति और परिवार पर मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता हैं , उनके घर में सुख , शांति और समृद्धि सदा बनी रहती हैं ।

महाराज जी ने आगे कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को पवित्र करती है और पितृ दोष से मुक्ति दिलाने का सशक्त माध्यम हैं । गया में पितरों के निमित्त किया गया श्राद्ध और भागवत श्रवण से पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं, जिससे परिवार की बाधाएं दूर होती हैं । कथा के दौरान ध्रुव चरित्र, सती चरित्र एवं प्रह्लाद चरित्र का मार्मिक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

इस अवसर पर आयोजित भागवत कथा में राजेश्री डॉ रामसुंदर दास जी महाराज व्यासपीठ पर डॉ राघवाचार्य जी के साथ बैठकर कथा श्रवण करते रहे । उनके साथ पं निर्मल दास वैष्णव, बाबा कमलेश बाबा, शंकर अग्रवाल मनोज मित्तल सहित
समाज के लोग भी सत्संग करते हुए दिखाई दिए। व्यास पीठ के ठीक सामने अग्र पंक्ति में आयोजक उमेश कुमार अग्रवाल तथा भोपालपुरिया परिवार के लोग बैठे हुए थे । आयोजन में आमंत्रित करने के लिए  शशिभूषण सोनी ने साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया हैं । गौरतलब है कि इस आध्यात्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए आयोजक उमेश कुमार अग्रवाल , रायपुर तथा भोपालपुरिया परिवार नैला को हृदय से अनंत साधुवाद दिया हैं । मंच पर विराजमान राजेश्री डॉ रामसुंदर दास जी महाराज जी ने आयोजन की भरपूर तारिफ किया ।

भोपालपुरिया परिवार के द्वारा भव्य सजावट दर्शनीय

रंग-बिरंगे गेंदा फूल माला , आकर्षक पुष्प सज्जा , पीछे श्रीनाथ जी , देवी का सुंदर छाया चित्र , छत्र के साथ दिव्य मंच तथा प्रवेश द्वार पर राधाकृष्ण की प्रतिमा शोभायमान हैं , इस अवसर पर अधिकांश लोग सेल्फी पोज लेते हुए दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *