ज़िला

*विवाह केवल एक संस्कार ही नहीं बल्कि महत्वपूर्ण आयोजन बन गया हैं*

*विवाह केवल एक संस्कार ही नहीं बल्कि महत्वपूर्ण आयोजन बन गया हैं*

जनादेश 24न्यूज समाचार न्यूज जांजगीर-चांपा विवाह मनुष्य की जिंदगी का सबसे मधुर और प्यार भरा रिश्ता ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन हैं । तथा एक नये जीवन की शुरुआत का प्रतीक हैं । विवाह की सफलता आपसी विश्वास, स्वीकृति, प्यार और सम्मान भी हैं ।द्वार पर सजे हुए वंदनवार, ढोलक की थाप पर गूंजते हुए मंगल गीत, हंसी-मजाक से गुंजायमान ओम पैलेष, बिलासपुर मान-मनुहार और प्रेम पगा हुआ सेवानिवृत्त शिक्षक उपेन्द्र धर दीवान परिवार का आतिथ्य , बदलते समय के साथ विवाह सिर्फ एक संस्कार ही नहीं बल्कि बेहद महत्वपूर्ण आयोजन बन गया हैं, जहॉ मिलता हैं , मान-सम्मान और प्रतिष्ठा ! सुश्री प्रज्ञा दीवान (श्रीमति प्रतिभा – उपेंद्रधर दीवान अफरीद की सुपुत्री ) एवं चिरंजीव उज्जवल जी को मंगल परिणय की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामना ।ईश्वर से यही प्रार्थना हैं कि यह नया जीवन बंधन प्रेम, विश्वास और खुशियों से भरा रहे । दाम्पत्य जीवन सुखमय हो और दोनों परिवारों में आनंद की वर्षा होती रहे ।

*एंजायमेट से भरपूर विवाह समारोह*

*स्थान -* ओम पैलेस, मोपका, बिलासपुर छत्तीसगढ़

*उपस्थिति-* इस शुभ मांगलिक अवसर पर पूर्व विधायक तथा नेता प्रतिपक्ष श्रीयुत नारायण चंदेल, विधायक जांजगीर-चांपा व्यास नारायण कश्यप , अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, पंडित रामगोपाल गौरहा,ढालमणी तिवारी,जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्रीमति कुमुदिनी द्विवेदी , डॉ रविंद्र द्विवेदी,शशि- मणीद्रधर दीवान, श्रीमति रंजना दीवान, श्रीमति अपरा – महेंद्र धर दीवान, शिक्षा अधिकारी, नवागढ़,श्रीमति बिंदिया – शाश्वत धर दीवान,राखी चिन्मय दीवान, अंकिता -शशांक दीवान, सहित दीवान परिवार, पुरुषोत्तम शर्मा, भृगुनंदन शर्मा, श्रीमति ममता- धर्मेन्द्र पाण्डेय परिवार के साथ में प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी भी सम्मिलित हुए तथा वर-वधू को आशीर्वाद दिये। आमंत्रित नेताओं और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विवाह समारोह की शोभा और बढ़ गई । नव दंपति जीवन में प्रवेश करने वाले को आमंत्रित लोगों ने दी बधाईयां ।

*दूल्हा-दुल्हन से प्रथम परिचय कराता – रिसेप्शन समारोह*

वैवाहिक समारोह में सहभागी शशिभूषण सोनी ने बताया कि प्रज्ञा और उज्जवल तिवारी का विवाह दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तय हुआ तो दोनों परिवारों ने ओम पैलेस,मोपका बिलासपुर में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया ‌ । पूरे वैवाहिक समारोह इसी स्थान पर सम्पन्न हुआ । उन्होंने कहा कि शादी में सबसे पहला मौका होता हैं , जब रिसेप्शन के मौके पर सार्वजनिक रूप से दूल्हा-दुल्हन की पहचान होती हैं । ऐसे में सबकी नजरें पहनावा और खूबसूरती और व्यवहार पर टिकी होती हैं । चेहरे-मोहरे पर हल्की-सी मुस्कान और सौम्य व्यवहार प्रज्ञा की सबको भा गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *