Uncategorized

सिवनी एवं-उच्चभिट्ठी में भोजली महोत्सव और भोजली प्रतियोंगिता धूम -धाम से मनाया गयाऔर उमा राजेंद्र राठौर जिला पंचायत सदस्य के उपस्थिति ने पर्व में लगाई चारचांद

सिवनी एवं-उच्चभिट्ठी में भोजली महोत्सव और भोजली प्रतियोंगिता धूम -धाम से मनाया गयाऔर उमा राजेंद्र राठौर जिला पंचायत सदस्य के उपस्थिति ने पर्व में लगाई चारचांद

छत्तीसगढ़ के माटी के सोंधी खुशबू लोकआस्था और संस्कृति और अटूट भाई चारे का प्रतीक भोजली पर्व जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी एवं-उच्चभिट्ठी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन के दूसरे दिन मनाए जाने वाले इस पर्व ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छत्तीसगण की संस्कृति केवल त्यौहार नहीं बल्कि जीवन जीने की पद्धति है


भोजली महोत्सव एवं भोजली प्रतियोगिता बड़े ही धूमधाम और बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। संकल्प युवा मंच के तत्वाधान में भोजली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस भोजली प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतिभागियों द्वारा सजाया गया भोजली

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर जी सभापति समाज कल्याण समिति जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उमा रवि मरावी सरपंच ग्राम पंचायत उच्चभिट्ठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दयाराम अनंत सेवानिवृत प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी,श्री शिवनारायण अनंत सेवानिवृत शिक्षक,श्रीमती उमेंदा सरजू यादव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत उच्चभिट्ठी,श्री महेश राम खाण्डेय सीएसपीएल उच्चभिट्ठी,श्री शैलेंद्र कुमार सोनन्त पूर्व उप सरपंच ग्राम पंचायत उच्चभिट्ठी,श्री गोपी यादव प्रधान पाठक उपस्थित रहे। भोजली त्यौहार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का प्रतीक है जिसमें खेत खलिहान, हरियाली, जल, प्रकृति और रिश्तो की मिठास एक साथ दिखाई देती है! बदलते समय के बावजूद भोजली उत्सव के प्रति ग्राम उच्चभिट्ठी के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भोजली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. पलक अनंत को नगद 1001 रु. और प्रशस्ति पत्र द्वितीय स्थान में डिनल सोनन्त को 501रु.रुपए नगद और प्रशस्वी पत्र तृतीय स्थान पर रुचि अनंत को 301 रु.नगद और प्रशस्ति पत्र चतुर्थ स्थान कु. प्रियांशी यादव को 201 रु. नगद और प्रशस्ति पत्र पंचम स्थान में कु. साधना यादव 101 रु. और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान श्री राजेंद्र राठौर ने कहा कि भोजली लोक संस्कृति और सुख समृद्धि, हरियाली का प्रतीक है श्री दयाराम अनंत अपने उद्धबोधन में कहा कि यह भोजली उत्सव मित्रता प्रेम विश्वास के लिए जाना जाता है महेश खाण्डेय जी ने अपने संक्षिप्त उद्धबोधन में कहा कि भोजली से जुड़े लोग गीत छत्तीसगढ़ कि संस्कृति पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है गांव के सभी लोगों को मिलजुल कर भाई चारे के साथ रहने कि जरुरत है जिससे ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होता रहें। जिससे आज कि नयी पीढ़ी को इस लोक परम्परा और के बारे में पता चल सके। इस प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 50/-₹ नगद प्रदान किया गया। समिति के संरक्षक श्री संतोष यादव ने भी कहा कि इस तरह का आयोजन प्रत्येक साल होते रहना चाहिए। निर्णायक मण्डल के रूप में अपनी भूमिका श्री प्यारे लाल यादव, श्री सरजू यादव और डॉ. संतोष यादव ने निभाया। कार्यक्रम का सफल संचालन सरोज कांत जी ने किया।

उच्चभिट्ठी गांव में सजी भोजली

विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित करते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *