Uncategorized

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया में साइबर जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित 

साइबर अपराध से सावधान रहें, जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया में साइबर जागरूकता, सड़क सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित

चोरिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरक्षी केंद्र सारागांव से सहायक उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सतर्कता एवं साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

सहायक उप निरीक्षक श्री सिंह ने विद्यालय में विद्यार्थियों के अनुशासन, व्यवहार एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर आरक्षक श्री जय किशन एवं श्री चंद्रशेखर कंवर ने विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस प्रदान करते हुए पुलिस आरक्षक सेवा में प्रवेश के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एवं अनुशासन के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के प्राचार्य श्री अमृत लाल साहू ने आरक्षी केंद्र सारागांव से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर अपराध आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है। कार्यशाला में मिली महत्वपूर्ण जानकारी निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध ह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *