Uncategorized
चांपा पुलिस की सघन वाहन जांच, बिना नंबर प्लेट वाले चालकों पर कार्रवाई



जनादेश 24न्यूज चांपा दिनांक 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को चांपा थाना पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दिनभर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से दुपहिया वाहनों की जांच की गई।
घठोली चौक सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की तथा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में निर्धारित नंबर प्लेट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी