Uncategorized

सारागांव पुलिस थाना ने चलाई साइबर अपराध से जागरूकता अभियान और कहा जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरीद में साइबर जागरूकता अभियान , सड़क सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला आयोजित कर लोगो को किया गया जागरूक

जनादेश 24न्यूज जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरीद गांव संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमरीद में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरक्षी केंद्र सारागांव से सहायक उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, सतर्कता एवं साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

सहायक उप निरीक्षक श्री सिंह ने कमरीद के शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के अनुशासन, व्यवहार एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर आरक्षक श्री जय किशन एवं श्री चंद्रशेखर कंवर ने विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस प्रदान करते हुए पुलिस आरक्षक सेवा में प्रवेश के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एवं अनुशासन के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

इस स्कूल के बहुत ही अपने शिक्षकीय कार्य लगन से अपने विषयों पर बहुत ही लगनशील शिक्षिका रीता सिंह ने कहा कि साइबर अपराध आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती है। कार्यशाला में मिली महत्वपूर्ण जानकारी निश्चित रूप से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी

सारागांव पुलिस से आए हुए उप पुलिस निरीक्षक ने सेल्फी फ्रेम स्टैंड में सेल्फी लेकर फ्रेम स्टैंड पर सेल्फी लेकर दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

सेल्फी के जरिए साइबर सुरक्षा का संदेश — आमजन एवं युवाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP और डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने के लिए किया गया जागरूक*

  • “सेल्फी लें, संदेश दें—साइबर अपराध से सुरक्षित रहें” जांजगीर-चांपा जिले सारागांव पुलिस की यह अभिनव पहल साइबर जागरूकता को जन- जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। “साइबर जागृति” जागरूकता अभियान के तहत,छत्तीसगढ़ शासन ने साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाए गए सेल्फी फ्रेम स्टैंड में सेल्फी लेकर सायबर सुरक्षा का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, फर्जी लिंक, OTP एवं डिजिटल फ्रॉड से सतर्क रहने का संदेश देना है। सेल्फी फ्रेम के माध्यम से साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *