Uncategorized

कोसला लाइवलीहुड और सोशल फाउंडेशन ने चांपा में तीसरा शिल्प उन्नति समारोह का आयोजन किया गया


कोसाला आजीविका एवं सामाजिक फाउंडेशन ने 2मार्च 2026को नारायणी होटल चांपा में कोसा कला के कुशल बुनकरों के साथ शिल्प उन्नति समारोह के तीसरे संस्करण का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया यह वार्षिक सम्मेलन कोसा हथकरघा उद्योग में शिल्प कौशल ,प्रतिबद्धता और सामुदायिक विकास का जश्न मनाता है
इस अवसर पर कोसाला आजीविका एवं सामाजिक फाउंडेशन की सी ई ओ श्रीमति नीता साह ने कहा कि kasuy का उद्देश्य कोसाला और उनकी कला के प्रति हमारे बुनकरों के समर्पण को सम्मानित करना है और सामाजिक सुरक्षा सुविधा , पात्र कारीगरों के लिए वार्षिक प्रोत्साहन और बेहतर दृश्यता जैसी संरचित सहायता के माध्यम से हमारा लक्ष्य उन्हें इस विरासत के सच्चे संरक्षक के रूप में मान्यता प्रदान करना और साथ ही हमारे साथ उनके दीर्घकालिक जुड़ाव को मजबूत करना है

कोसाला द्वारा 20बुनकरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया इसके अतिरिक्त 16बुनकरों को पहचान कारीगर कार्ड जारी किया गया है कौशल संवर्धन ,क्षमता निर्माण और प्रासंगिक सरकारी योजनाओं तक पहुंच को सक्षम बनाने पर केंद्रित से पहले , कोसला के सामुदायिक विकास प्रयासों का अभिन्न अंग है

तीन कोसाला बुनकरों को वित्तीय वर्ष 2025,2026के लिए प्रतिष्ठित कोसाला भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया ये पुरस्कार प्रेम कुमार सिंह मानव संसाधन प्रमुख गैरे पाल्मा कोल माइंस हिंडालको इंडस्ट्रीज ,श्रीमति नीता साह सी ई ओ कोसला और श्री अनुराग वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी n hdc द्वारा प्रदान किया गया
समारोह में कोसाला के हाल में दिल्ली में लॉन्च किए गए प्रमुख बुटीक की झलक पेश करते हुए एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई इससे शिल्प कौशल और समकालीन डिजाइन पर आधारित एक प्रीमियम विरासत ब्रांड के रूप में कोसाला की स्थिति और भी मजबूत हुई है
चंद्रपुर के छोटू देवांगन और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत जीवंत लोक संगीत प्रदर्शन ने समारोह को और भी समृद्ध बना दिया जिससे उत्सव में सांस्कृतिक गहराई और क्षेत्रीय प्रति ध्वनि का समावेश हुआ


कोसाला कोसा रेशम मूल्य श्रृंखला में शामिल कारीगरों को सहयोग प्रदान करता है जिससे एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित होता है जो पारंपरिक शिल्प कौशल समकालीन डिजाइन और वैश्विक पहुंच के बीच की खाई को पाटता है
यह फाउंडेशन कोसा हथकरघा कला की पारंपरिक महिमा को पुनर्जीवित और पुनर्स्थापित के साथ साथ कारीगर समुदाय के लिए स्थाई आजीविका के अवसर सृजित करने के लिए समर्पित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *