Uncategorized

सुरक्षा के कड़े इंतजाम : सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड पर

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 15.05.26 की सख्त कार्यवाही जिसमें आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम : सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड पर

  • जिले के होटल/ ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धर्मशाला, भीड़ -भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान
  • चेकिंग अभियान में अवैध शराब बिक्री के मामले में 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • 64 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 132 पाव देशी प्लेन शराब बरामद
  • जिले के विभिन्न ढाबों में अवैध शराब बिक्री एवं शराब पिलाने वालों पर विशेष निगरानी।
  • जिले के निगरानी बदमाशों/गुंडा बदमाशों की गतिविधियों पर सतत निगरानी ।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर जिले के होटल ढाबा, भीड़भाड़ जगहों पर चेकिंग की गई।

इस अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस द्वारा 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 82 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 03 आरोपियों को पकड़ा है। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा 07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को पकड़ा गया है। थाना बलौदा पुलिस द्वारा 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 41 पाव देशी प्लेन शराब के साथ 02 आरोपियों को पकड़ा गया है।

अपील

पुलिस द्वारा आमजन से भी सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *