Uncategorized

थाना जांजगीर क्षेत्र के गुंडा बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा एवं उसके साथी राजेंद्र पटेल, बल्ली उर्फ प्रांजल यादव सहित 20- 25 अन्य साथियों के खिलाफ थाना जांजगीर में हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, उगाही करने का अपराध दर्ज जांजगीर पुलिस की तगड़ी कार्यवाही

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 11/09/25

👉 थाना जांजगीर क्षेत्र के गुंडा बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा एवं उसके साथी राजेंद्र पटेल, बल्ली उर्फ प्रांजल यादव सहित 20- 25 अन्य साथियों के खिलाफ थाना जांजगीर में हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, उगाही करने का अपराध दर्ज

👉 एक राय होकर हत्या करने के नियत से लाठी, डंडा, तलवार, चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

👉 आरोपियों द्वारा रेत गिट्टी बिक्री खरीदी का कमिशन मांग करने, प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा घटना को दिया अंजाम

👉उगाही के नाम पर कमीशन मांग कर हत्या का प्रयास करने जैसे मामले में आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

👉 आरोपियों द्वारा रात्रि में प्रार्थी के गांव घर के पास जाकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुए ताबड़तोड़ हमला कर दिया

👉 लड़ाई झगड़ा की आवाज सुनकर गांव वाले आए तो मौके से हो गए सभी आरोपी फरार

👉फरार आरोपियों की पातासाजी की जा रही है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी

👉आरोपीयों के विरूद्ध धारा 191(1),191(3),308(2) 296,351(2),109(1) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही

👉 गिरफ्तार आरोपी

  1. मनीष हंसेलिया उम्र 27 वर्ष निवासी खडपड़ी पारा जांजगीर
  2. उमाशंकर यादव उम्र 28 वर्ष निवासी इंदिरा नगर जांजगीर
  3. राम केवट उम्र 20 वर्ष निवासी जिला पंचायत के पास जांजगीर थाना जांजगीर फरार आरोपी का नाम
  4. राजेंद्र पटेल
  5. सतीश यादव उर्फ बाटा
  6. बल्ली उर्फ प्रांजल यादव एवं उनके 20- 25 अन्य साथियों ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10/09/25 को प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव उर्फ नवधा निवासी देवरहा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 09.09.2025 को रात्रि के समय कोटाडबरी चांपा निवासी राजेंद्र पटेल द्वारा प्रार्थी को फोन कर रेत गिट्टी खरीदी बिक्री में कमीशन मांगने लगा प्रार्थी के द्वारा उसकी बात को मना करते हुए फोन रख दिया तब आरोपी राजेंद्र पटेल अपने 20- 25 अन्य साथियों के साथ डंडा, लाठी, तलवार चाकू लेकर प्रार्थी के घर ग्राम देवरहा पहुंच कर उसके घर के सामने अश्लील गाली गलौज करने लगे प्रार्थी जब बाहर आया तो जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपीगण हत्या करने के नियत से लाठी डंडा तलवार चाकू से हमला किये लड़ाई झगड़ा की आवाज सुनकर गांव वालों के आने पर आरोपीगण मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान आरोपी राजेंद्र पटेल के साथी मनीष हंसेलिया , उमाशंकर यादव और रामकेवट निवासी जांजगीर को पकड़ा जिसको पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक सत्यम चौहान एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *