Uncategorized

साय सरकार ने जो कहा, कर दिखाया: बिजली कंपनियों में रुके भर्ती प्रक्रिया के साथ नए 1235 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

लंबे समय से लंबित रिक्त पदों की जल्द होगी जारी अधिसूचना , निर्धारित समय-सीमा से पहले भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी; मेडिकल पदों की सूची भी जल्द होगी ऑनलाइन

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश की बिजली कंपनियों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL), छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हेतु प्रक्रिया की गई है।जो लंबे समय से रुके भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जारी होने के तत्काल बाद जारी होगी।

07 अगस्त 2026 को जारी सूचना में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी सहित विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, प्लांट अटेंडेंट, फायर एवं सुरक्षा से जुड़े पद, स्टेनोग्राफर, चिकित्सा एवं पैरामेडिकल तथा अन्य पद शामिल हैं।

लंबे समय से लंबित पदों को मिली अधिसूचना हेतु रास्ता

बिजली कंपनियों में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को लेकर युवाओं में भर्ती की प्रतीक्षा थी। अब इन रिक्त पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किए जाने से रोजगार की उम्मीद बढ़ी है। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही पदवार जानकारी और विस्तृत नियमों को ऑनलाइन जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने जैसा कहा, वैसा करके दिखाया

प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा बिजली कंपनियों में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पावर कंपनियों में भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया गया है।

खास बात यह है कि निर्धारित समय-सीमा का इंतजार किए बिना भर्ती प्रक्रिया को पहले ही आगे बढ़ा दिया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार बिजली कंपनियों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा नहीं खींचना चाहती।

जल्द ऑनलाइन होगी विस्तृत जानकारी और नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार

प्रारंभिक भर्ती सूचना जारी में लंबे समय से चले आ रही प्रक्रिया की अधिसूचना जारी होने के बाद आगे की जानकारी जारी होगी क्योंकि अब अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन का इंतजार है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की शुरुआत एवं अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा और अन्य आवश्यक नियमों की जानकारी दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि संबंधित समस्त जानकारी को जल्द ही आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार पदों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इस प्रकार की जानकारी और समाचार के माध्यम से कई बार आए लेकिन इस बार की प्रक्रिया देखते तय है कि बहुत जल्द बताई समस्त प्रक्रिया पूरी होगी

मेडिकल पदों की रुकी सूची भी जल्द जारी हो रही और इसके साथ ही बिजली कंपनियों में मेडिकल एवं पैरामेडिकल श्रेणी के जिन पदों की सूची पूर्व में लंबित थी, उनके संबंध में भी प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी है। संबंधित पदों की सूची एवं विस्तृत जानकारी भी जल्द ऑनलाइन उपलब्ध होने की प्रक्रियाकीजारहीहै।

बिजली व्यवस्था मजबूत करने के साथ रोजगार का अवसर

बिजली कंपनियों में भर्ती से जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था के लिए आवश्यक मानव संसाधन भी मजबूत होगा। तकनीकी विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता से बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बिजली कंपनियों में निकली यह भर्ती महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। अब अभ्यर्थियों की नजर विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के आधिकारिक प्रकाशन पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *