राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में मोंथा तूफान का असर जारी: रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश, बिलासपुर-सरगुजा एवं और जिलों भी में झमाझम के आसार

छत्तीसगढ़ में मोंथा तूफान का असर जारी: रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश, बिलासपुर-सरगुजा एवं और जिलों भी में झमाझम के आसार

राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है. चक्रवाती तूफान मोंथा के कमजोर पड़ने और पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं. बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आज झमाझम बारिश हो सकती है. इन संभागों के कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं.

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, चक्रवात मोंथा उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. यह जगदलपुर से दक्षिण दक्षिण-पश्चिम दिशा में 220 किलोमीटर दूर स्थित है. इसके उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश, उससे लगे तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ को पार करने और इसके अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है.

उन्होंने संभावना जताई कि आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसके अलावा बादल गरजने-चमकने के साथ भारी वर्षा और वज्रपात हो सकती है. मध्य और दक्षिणी हिस्से में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा बनी रह सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *