Uncategorized

जैजैपुर की महिला चांपा में ठगी की हुई  शिकार, सोने की माला व 20 हजार लेकर आरोपी फरार

जैजैपुर निवासी एक महिला चांपा में ठगी का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के इलाज के सिलसिले में चांपा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति महिला के पास आया और स्वयं को उसका परिचित/रिश्तेदार बताते हुए भरोसा जीत लिया।
आरोपी ने महिला को इलाज के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता राशि दिलाने का झांसा दिया और अधिकारियों को देने के नाम पर कुछ पैसों की आवश्यकता बताई। आरोपी की बातों में आकर महिला उसके साथ चांपा स्थित एक बैंक पहुंच गई।
बैंक में राशि आहरण के दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के गले में पहनी सोने की माला तथा बैंक से निकाले गए 20 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ठगी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जांच पूर्ण होने के पश्चात संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में न आएं तथा सरकारी सहायता या लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *