
भागवत कथा का श्रवण करने से हमें इच्छित फल की प्राप्ति होती हैं – श्रद्घेय रुपेश चौबे जी महाराज डॉ बृजमोहन जागृति शिशु विशेषज्ञ तथा डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति भागवत कथा श्रवण करने सपरिवार पहुंचीं और आशीर्वाद ली।
भागवत कथा का श्रवण करने से हमें इच्छित फल की प्राप्ति होती हैं – श्रद्घेय रुपेश चौबे जी महाराज
डॉ बृजमोहन जागृति शिशु विशेषज्ञ तथा डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति भागवत कथा श्रवण करने सपरिवार पहुंचीं और आशीर्वाद ली।
न्यूज़ जांजगीर-चांपा । आप सब पर ठाकुर जी की कृपादृष्टि हैं कि जिसकी वज़ह से आप आनंद ले पा रहे हैं श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर पा रहे हैं , क्योंकि जिन्हें गोविंद प्रदान करते हैं और जितना प्रदान करते हैं ,उसे उतना ही मिलता हैं । कथा में यह भी बताया गया हैं कि आप भागवत कथा सुनकर कुछ पाना चाहते हैं , कुछ सिखाना चाहते हैं तो कथा महात्म्य में प्यासे बनकर आएं । कुछ सीखने के उद्देश्य से तो कुछ पाने के उद्देश्य से आएं तो भागवत कथा आपको कुछ नहीं तो बहुत कुछ जीवन वस्तु भोगने के लिए मिला हैं । आज़ का मानव भगवान की भक्ति को छोड़कर विषय वस्तु को भोगने में लगा हैं । उसका सारा ध्यान सांसारिक विषयों को भोगने में लगा हुआ हैं । मानव जीवन का उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति शाश्वत हैं । उक्त उद्गार गांधी चौक बलौदा के पास स्थित नयनतारा ज्वेलर्स परिसर में स्वर्गीय ओमप्रकाश सोनी, पुत्र शुभम सोनी , नव विवाहिता पत्नी नेहा सोनी , श्रीमति रेवती बहन तथा सरयू प्रसाद सोनी बहनोई की शिवरीनारायण से वापसी के दौरान एक सड़क दुघर्टना में पांच लोगों मौत हो गई थी । उसी के वार्षिक श्राद्ध निमित्त दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सप्त-दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया । आयोजित कथा महात्म्य के व्यासपीठ पर विराजमान परम-पूज्य पंडित रूपेश चौबे महराज लगरा वाले महराज ने कही । कथा का रसपान करने डॉ शांति स्वर्णकार, डॉ बृजमोहन जागृति शिशु रोग विशेषज्ञ शासकीय बिसाहू दास महंत चिकित्सालय चांपा, डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक, साहित्यकार शशिभूषण सोनी मधुसूदन सोनी, देवी, श्रीमति मीनाक्षी सोनी, संध्या, पूर्णिमा सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंची । डॉ धनेश्वरी जागृति दंपत्ति ने भागवताचार्य चौबे जी महाराज माल्यार्पण कर स्वागत किया महराज श्री ने उन्हें राधे-राधे दुप्पटा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया । कथा के मुख्य यजमान राजा सुदर्शन सोनी थे । कथा का भक्ति चैनल से सीधा प्रसारण भी हुआ । महात्मा गांधी चौक बलौदा में सप्त-दिवसीय कथा के दौरान आमंत्रित अतिथियों का पधारने पर डॉ राधेश्याम, डॉ लक्ष्मीकांत , रमाकांत सोनी, विनोद सोनी, दुर्गेश सोनी, डॉ श्रीमति अमृता सोनी, डॉ सुमन सोनी ने स्वागत किया ।
*प्रभु नाम से बढ़कर संसार में कोई सुख, संपत्ति या संपदा नहीं हैं ।*
सुप्रसिद्ध भागवताचार्य चौबे ने कहा कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य कृष्ण को पाकर ही जीवन छोड़ना हैं और अगर हम अपने मन में यह दृढ़ निश्चय कर लेंगे कि हमें जीवन में कृष्ण को पाना ही हैं तो हमारे लिए प्रभु से बढ़कर कोई और सुख, संपत्ति या संपदा नहीं हैं ।
*भागवत कथा श्रवण करने वालों का भगवान सदैव कर्ल्याण करते हैं चौबे ।*
भागवत कथा के समय स्वयं भगवान श्रीकृष्ण आपसे भेंट-मुलाक़ात करने आएं हैं जो इस भगवान के तट पर आकर विराजमान हो जाता हैं भागवत सदैव उसका कल्याण करती हैं।बिना जाति या फ़िर मज़हब के इनसे आप जो भी मांगेंगे ये मनवांछित फल देते हैं और अगर ना मांगेगे तो उसे मोक्ष पर्यन्त तक की यात्रा कराती हैं । भागवत कथा श्रवण करने वालों का सदैव कल्याण होता हैं । प्रेस क्लब चांपा अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा, सचिव डॉ मूलचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम तिवारी , उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता , डॉ रविंद्र द्विवेदी, शशिभूषण सोनी , शनि कुमार लहरे, प्रमोद अनंत , जगदीश पटेल, डॉ रामखिलावन यादव, भूपेंद्र देवांगन, कमल दीवान प्रबंध संपादक अपना-आवाम ने वार्षिक श्राद्ध निमित्त श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य तथा भागवताचार्य पंड़ित रुपेश चौबे जी की प्रशंसा करते हुए मंगलकामना की हैं ।



