Uncategorized

कोल डिपो पर प्रदूषण फैलाने व नियमों का उल्लंघन का आरोप सभापति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग

जांजगीर-चाम्पा। कोरबा रोड स्थित कोल डिपो द्वारा प्रदूषण फैलाने एवं शासन के नियमों का उल्लंघन करने पर जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। अपने शिकायत पर श्रीमती राठौर ने बताया कि ग्राम पंचायत सिवनी (चाम्पा) वार्ड क्र. 06 कोरबा चांपा मार्ग स्थित खसरा नं. 447/4, 44. 12, 450/2, 451/3, 453/1 में संचालित कोल डिपो से संबंधित गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई है। यह डिपो नरसिंह नाथ रजवाड़े, ग्राम कनकी, जिला कोरबा के नाम पर पंजीकृत है, ज्ञात तथ्यों के आधार पर इसका संचालन अंसू पलरिया द्वारा किया जाता है। जिसके संबंध में निम्न शिकायतें हैं, जिसमें डिपो हाई टेंशन लाईन एवं एनएच कोरबा रोड पर स्थित है जिससे विद्युत दुर्घटना एवं सड़क जाम की आशंका हमेशा बनी रहती है। कोयले के काली धूल से आसपास के कृषि भूमि बंजर हो रही है तथा फसलों पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। सिंचाई नहर एवं निस्तारी तालाब में कोयले की धूल जमा होने से पानी दूषित हो रहा है, जिससे पीने योग्य जल संकट पैदा हो गया है। मजदूरों का पंजीयन एवं ईएसआईसी न होना तथा सूचना बोर्ड का अभाव श्रम विभाग के नियमों का खुला उल्लंघन है। फ्‌यूजिटिव डस्ट को रोकने हेतु छिड़काव प्रणाली/ हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं होने के कारण वायु प्रदूषण निर्धारित सीमा से अधिक है। डिपो को संचालन आवासीय बस्ती एवं ढ़ाबा के करीब हो रहा है, जिससे निरंतर घुल-धुँआ फैलकर स्थानीय बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, मोहल्लेवासियों द्वारा कई बार आपत्ति और आग्रह करने के बावजूद कोल डिपो संचालक द्वारा कोई सुधारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है।

संचालक पर धमकी देने का आरोप

पूर्व में डिपो संचालक द्वारा लोगों को गाली-गलौज, अभद्र भाषा एवं जान से मारने की धमकी दिये जाने की मुझे जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसमें 25 नवम्बर 2025 को रात्रि लगभग 12 बजे फोन के माध्यम से मोहल्लेवासियों को धमकाया गया और उसी दिन रात्रि 1 बजे संचालक एवं उसके 10-15 साथियों द्वारा मोहल्ले में पहुँचकर डराने-धमकाने का प्रयास किया गया और कहा गया कि अब यह कोयला डिपो यहाँ से कभी नहीं हटेगा, जो चाहे कर लो, मोहल्ला और सिवनी बस्ती उठा दूँगा। जैसी अपराधिक प्रकृति की धमकियों दी गई। इनके संदर्भ में पूर्व में शिकायतें की जा चुकी जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *