
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा से हुई श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत , भजन-कीर्तन के साथ निकली जल कलश धारण कर सैकड़ों महिलाएं
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा से हुई श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत , भजन-कीर्तन के साथ निकली जल कलश धारण कर सैकड़ों महिलाएं
कलश यात्रा भागवत कथा की शुरुआत का एक जरूरी धार्मिक अनुष्ठान हैं । इसमें स्वर्ण आभूषणों और तरह तरह की परिधानों से सुसज्जित महिलाएं सिर पर सजाएं हुए कलश रखकर भजन-कीर्तन के साथ कथा स्थल तक जाती हैं । प्रिंट मीडिया तथा धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी परिवार से शशिभूषण सोनी ने बताया कि कलश जल तत्व और भगवान विष्णु का प्रतीक हैं , इसलिए यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा स्थल की शुद्धि और देवी-देवताओं का आह्वान होता हैं ।
हनुमान चौंक , सोनार पारा चांपा निवासी रमेश कुमार- श्रीमति राधा देवी सराफ परिवार के द्वारा दिनांक 12 नवंबर,2026 को सायंकाल 5: 00 बजें से नगर के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ बड़े मठ मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण के विगृह को लेकर गाजे-बाजे के सोनार पारा, समलेश्वरी मंदिर, सदर बाजार, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, हटवारा चौक होते हुए यात्राओं के साथ-साथ कथा स्थल पहुंची । भागवताचार्य पंडित राजकुमार शर्मा जी की कथा से पहले मुख्य यजमान ऋषि सराफ – निधि सराफ , संजय -सुमन सराफ तथा श्रीमति सविता – अनिल सराफ बड़े मठ मंदिर से कथा स्थल तक सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर पंक्तिबद्ध होकर चली ।
सराफ परिवार के द्वारा 12 से 19 नवंबर तक शिवान्या रेजिडेंस, पुराना कालेज रोड़ चांपा में कथा के लिए जगन्नाथ , समलेश्वरी, हनुमान मंदिर से राजा पारा होते हुए कंवर पारा तक यात्रा निकली , जिसमें आचार्य पं राजकुमार शर्मा जी , मां सिद्धिदात्री दरबार सरवानी बम्हनीडीह सुसज्जित कार पर सवार होकर लोगों का नगर निमंत्रण देते हुए सवार थे । इस यात्रा में शामिल लोगों में मुख्यतः स्वर्णकार समाज के केंद्राध्यक्ष जयदेव सोनी,शिवराम ,मधुसूदन, अशोक कुमार, दिनेश, नारायण , जगदीश, राजा, ठंडाराम, संतोष,विजय , सतीश,महावीर , यज्ञनारायण सोनी, संतोष सराफ, जयकिशन,श्रीमति अन्नपूर्णा, शैली,पंच कुमारी, संतोषी,लक्ष्मी सराफ,अनिमेष , शिवन्या,रुद्रांश, शिवांश,ज्ञषिका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांपा के प्राचार्य रह चुके डॉ एम एल सोनार तथा पूर्व प्राध्यापक (वाणिज्य) शशि भूषण सोनी का कहना हैं कि कलश यात्रा केवल एक शोभा यात्रा भर नही, बल्कि भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का एक अद्भुत संगम हैं । कलश में रखे हुए जल , आम के पत्ते और नारियल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं । यात्रा के दौरान महिलाओं के भजन-कीर्तन और कर्मा वाद्ययंत्रों के साथ नर्तक से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया । आयोजक रमेश- राधा सर्राफ ने अखिल ब्रह्माण्ड नायक, भक्त वत्सल भगवान श्रीकृष्ण एवं आदि शक्ति भगवती की कृपा से श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ में सपरिवार भागवत कथा मृत, सत्संग लाभ लेने के लिए सादर निवेदन किया हैं ।



