Uncategorized

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 11.04.26

👉 अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

👉 23 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी

1- प्रीतम राठौर पिता उमा शंकर राठौर उम्र-27 वर्ष निवासी खोखरा जांजगीर

मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने थाना प्रभारीयों को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं CSP सिटी कोतवाली श्री मती योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने मुखबीर से सूचना के आधार पर खोखरा से प्रीतम राठौर को 23 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 3450 रुपये के साथ पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह , आरक्षक शंकर राजपूत, लीला राम साह, रेखा यादव, नीतीश विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *