बिसाहू दास महंत चिकित्सालय चांपा में जन जन के नेता महंत जी के 48वे पुण्यतिथि मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ साथ श्रद्धांजलि अर्पित किए







जांजगीर चांपा जिले के बिसाहू दास महंत चिकित्सालय चांपा में आज दिनांक 23.7.26को अंचल के जन नेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी के 48वे पुण्यतिथि पर पहुंचे जिले भर के कांग्रेसियों ने बिसाहू दास महंत चिकित्सालय चांपा (bdm) में पहुंचकर आज श्रद्धांजलि अर्पित किए
इस अवसर पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा कि मेरे बाबूजी गांव,गरीब ,और किसान के हित के लिए तन मन से काम किया जो आज भी किसी से छुपी नहीं है इस लिए स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी हर एक व्यक्ति के दिल में बसते है चाहे वो किसी भी पार्टी के लोग हो l
कोरबा सांसद श्रीमति ज्योत्सना महंत ने कहा कि आज जो विकसित छत्तीसगण आप देख रहे है वह स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी के संघर्ष का परिणाम है
मोती लाल देवांगन पूर्व विधायक चांपा ने कहा कि आज हमारे किसान समृद्ध है तो इसका श्रेय भी स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत को जाता है बिसाहू दास महंत हमारे धरोहर है छत्तीसगण गठन का स्वप्न रहा महंत जी का जिससे हमारे छत्तीसगण का विकास हो और हमारे अलग पहचान बने
डॉक्टर रामखिलावन स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जन सेवा के पर्याय स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित करते है अपने अपना पूरा जीवन देश की स्वतंत्रता ,सामाजिक समरसता और आम जन के हितों की रक्षा हेतु समर्पित किया अपना जीवन आपकी सेवा भावना त्याग और सिद्धांतों के प्रति दृढ़ता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगी
इस श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम अवसर पर विधायक रामकुमार यादव ,विधायक बालेश्वर साहू ,पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ,गुलज़ार सिंह ठाकुर , सहस राम कर्ष जी ,धीरेन्द्र बाजपेई डॉक्टर के पी राठौर चांपा,डॉक्टर वी के अग्रवाल ,,डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव ,डॉक्टर बिरथरे ,डॉक्टर जी,के नायक ,डॉक्टर रामखिलावन यादव, शैलेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार,राजेश अग्रवाल ,नागेन्द्र गुप्ता ,डॉक्टर वीणा चंद्रा, रविन्द्र शर्मा ,मेमन जी ,गौतम राठौर ,एवं भारी संख्या में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित एवं इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने जन जन के नेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए