जिला जांजगीर-चांपा में जिला खेलो इंडिया अस्मिता वूशु सिटी लीग का सफल आयोजन, 160 से अधिक बेटियों ने दिखाया दमखम



जांजगीर-चांपा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) एवं wushu एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में अस्मिता वूशु सिटी लीग 2026 का दो दिवसीय आयोजन 19 एवं 20 सितंबर 2026 को सेवा दल, सिवनी, चांपा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। जिले के अकलतरा, चांपा, नवागढ़, पहरीया एवं जांजगीर सहित विभिन्न क्षेत्रों से 160 से अधिक बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने वूशु के साथ-साथ आत्मरक्षा के विभिन्न गुरों का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
वूशु से आत्मविश्वास और आत्मरक्षा को बढ़ावा
वूशु एक प्राचीन चीनी मार्शल आर्ट है, जिसे आधुनिक समय में आत्मरक्षा, फिटनेस एवं खेल के रूप में अपनाया जाता है। वूशु की प्रमुख विधाओं में सांडा (फाइट) एवं ताओलू (फॉर्म) शामिल हैं। यह खेल बालिकाओं एवं महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक क्षमता, फुर्ती एवं आत्मरक्षा के कौशल को विकसित करने में सहायक है।
खेलो इंडिया अस्मिता के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को खेलों से जोड़ने तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह:
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती सतरूपा तारम (उप पुलिस अधीक्षक) ने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा कोरी दिवाकर (खेल अधिकारी) ने बच्चों से आज के समय में युवाओं को मोबाइल से दूरी बनाने और खेलों से जुड़ाव रखने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। सुश्री प्रतिष्ठा माथुर (युवा विभाग अधिकारी) ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीमती सत्यलता आनंद मीरी (अध्यक्ष, जिला पंचायत) ने समाज को नशा मुक्त बनाने तथा खिलाड़ियों को अच्छे खान-पान व पोषण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर श्रीमती कृष्ण कुमारी सिदार -ग्राम सरपंच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अगम दास महंत, सत्य निज नाम राछा पोड़ी, गुणेश्वर यादव, अशोक तिवारी महाराज, वॉलीबॉल कोच शोभा यादव, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजक जिला जांजगीर चांपा वूशु सचिव गुलाब चंद यादव प्रीतम दास महंत गायत्री पाण्डेय ममता रीतिका अविनाश कुनाल कविता तिलका रूपेश देव आदि संघ सदस्य
कार्यक्रम के सफल आयोजन में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मार्गदर्शन: SAI wushu एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ वूशु संघ अध्यक्ष श्री संजय पिल्ले (IPS) छत्तीसगढ़ वूशु संघ महा सचिव श्री डी कुंडिया सर