Uncategorized

रात्रि में सुने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाला 02 आरोपी गिरफ्तार बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही

⏺️आरोपी

  1. सोनू कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष साकिन कपिस्दा थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
  2. रितेश कुमार पटेल पिता घनश्याम पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन कपिस्दा थाना बम्हनीडीह जिला जांजजगीर चाम्पा (छ.ग.)

⏺️आरोपीयो के विरूद्ध धारा 331(4),305(a),3(5),बी.एन.एस.के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

⏺️ विवरण – दिनांक 10.11.2026 को रात्रि में किशुन चंद्रभाष के सुने मकान के मुख्य दरवाजा का ताला तोडकर कमरे में रखे अलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी में रखे नकदी रकम 2500 रूपये एवं पुरानी इस्तेमाली चांदी का एक जोडी पायल, 01 नग मंगलसूत्र, 02 नग अंगुठी, 01 नग बिछिया कुल वजनी लगभग 115 ग्राम को चोरी कर चोर भाग रहे थे जिसका गांव वालो ने पुलिस को सूचना देने पर घेराबंदी आरोपीगण सोनू कुमार साहू व रितेश कुमार पटेल निवासी कपिस्दा पकडकर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 103/2026 धारा 331(4),305(a),3(5),बी.एन.एस.पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏺️ ⏩ प्रकरण के आरोपी गण से समक्ष गवाहन पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया अरोपी गण अपने मेमेारण्डम कथन में किशुन चंद्रभाष के मकान का पाना एवं पेचकस से दरवाजा कुंडी काटकर दो अलग अलग कमरो में रखे अलमारी चांदी के जेवर एवं नकदी रकम चोरी कर अपने पास रखना एवं मोटर सायकल क्रमांक TG08AD7042 को घटना स्थल के छोडना बताये है एवं अपने पास रखे चांदी के जेवर एवं नकदी रकम और पाना पेचकस पेश कर बरामद कराना स्वीकार किये है जिसे आरोपी गण पृथक पृथक जप्त किया गया है एवं मोटर सायकल TG08AD7042 को घटना से जप्ती किया गया है। आरोपीगण सोनू कुमार साहू व रितेश कुमार पटेल को विधिवत गिर0 कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल ,सउनि सियाराम यादव,प्र.आर.मुकेश सिंह,मिलन राठौर, छगन साहू, आरक्षक पुनेश्वर आजाद, सुरेन्द्र मार्को, रामकुमार कंवर एवं समस्त थाना स्टाप का विशेष योगदन रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *