Uncategorized

खुशियां बांटने सिवनी पहुंचे  चांपा थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे एवं sdop लोकेश कुमार बंसल तो बच्चों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

एसडीओपी लोकेश बंसल एवं थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे ने जरूरतमंद परिवार के साथ मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखों से रोशन हुई बच्चों की खुशियां

चांपा। दीपावली का पर्व केवल अपने घरों को रोशन करने का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का दीप जलाने का भी संदेश देता है। इसी मानवीय संदेश को साकार करते हुए ग्राम सिवनी में पुलिस अधिकारियों ने एक जरूरतमंद परिवार के साथ दीपावली की खुशियां बांटकर समाज के सामने सेवा, संवेदना और मानवीयता की एक अनूठी मिसाल पेश की।

ग्राम सिवनी निवासी कलीराम रोहिदास के परिवार के साथ दीपावली का पर्व आत्मीयता और अपनत्व के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर एसडीओपी लोकेश बंसल, थाना प्रभारी चांपा कमलेश कुमार शेन्डे एवं जिला पंचायत सदस्य सिवनी श्रीमती उमा राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि ने परिवार के सदस्यों और बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई एवं पटाखों का वितरण किया तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। अपने बीच पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकारियों के स्नेह, अपनत्व और आत्मीय व्यवहार ने बच्चों के मन को छू लिया और कई बच्चों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।

परिवार के माता-पिता ने इस आत्मीय पहल के लिए एसडीओपी लोकेश बंसल, थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राठौर का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर अधिकारियों का उनके घर पहुंचना उनके लिए किसी बड़ी खुशी और सम्मान से कम नहीं है।

यह पहल केवल मिठाई और पटाखों के वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने जरूरतमंद परिवार को यह एहसास कराया कि आज जनप्रतिनिधि और प्रशासन उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। पुलिस की इस संवेदनशील और मानवीय पहल की ग्राम सिवनी सहित आसपास के क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
नवपदस्थ थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे की इस संवेदनशील पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।
दीपावली के पावन पर्व पर ग्राम सिवनी में खुशियां बांटने का यह अनोखा और नेक प्रयास लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ गया। बच्चों की मुस्कान और उनकी आंखों में छलके खुशी के आंसू इस बात की गवाही दे रहे थे कि किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशियों की एक छोटी-सी किरण पहुंचाना ही दीपावली के पर्व का सच्चा अर्थ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *