यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा 26फरवरी को दोपहर 12बजे प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपे


यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा 26फरवरी को दोपहर 12बजे प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपे

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सर्व यादव समाज ने किया विरोध, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर सर्व यादव समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला। समाज यादव के गिरधारी यादव ने आरोप लगाया कि फिल्म में यादव समाज की छवि, परंपराओं और सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। इसी के विरोध में जिला मुख्यालय जांजगीर में सर्व यादव समाज के आज हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रशासन को सौंपा।

फिल्म पर क्या है आपत्ति
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म की कहानी, संवाद और प्रस्तुति यादव समाज को गलत तरीके से चर्चित करती है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह फिल्म सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकती है और इससे युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नारेबाजी और प्रदर्शन
यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। यादव समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, आपत्तिजनक फिल्म पर रोक लगाओ,जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जहां समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से न्याय की मांग की।
प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रशासन को सौंपे ज्ञापन
समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि—
- फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
- फिल्म निर्माता और निर्देशक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
- भविष्य में किसी भी समाज की छवि को ठेस पहुंचाने वाली फिल्मों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
समाज के नेताओं का बयान
इस फिल्म का उद्देश्य यादव समाज के प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना है गिरधारी यादव ने कहा कि यादव समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली विध्न संतोषी यादव विरोधी तत्व द्वारा यादव जी की लव स्टोरी नामक फिल्म बनाई गई जो कि यादव समाज को साजिश के तहत भारत में बदनाम करने के लिए यादव समाज के नारी की प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए तैयार की गई हैजिसका यादव समाज विरोध करता है फिल्म समाज का आईना होता फिल्म अच्छी बननी चाहिए न कि किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली यादव समाज के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यादव समाज सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन अवसर पर कहा गया है कि यादव समाज की ओर से पहुंचे यादव संगठन अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जांजगीर चांपा,झेरियाजिला यादव महा सभा ,यादव एकता मंच एवं देशहा यादव महासभा के प्रतिनिधियो ने सामूहिक रूप से जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चांपा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर तथा कथित वर्ग द्वारा तैयार की गई यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को रोक लगाने की मांग की है
यादव समाज के प्रतिनिधि धनु यादव ने कहा कि यह फिल्म समाज के प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के साथ ही यादव जाती की नारियों के सम्मान पर हमला है किसी भी जाति या समुदाय पर फिल्म नहीं बननी चाहिए इससे सामाजिक सौहाद्र का वातावरण बिगड़ता और साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचता है फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर प्रतिबंध की मांग करने वालो गिरधारी यादव,त्रिभुवन यादव ,देव कुमार ,परमेश्वर धन्नू यादव ,अमित यादव सोनू यादव ,शनि यादव रामखिलावन यादव ,रामेश्वर यादव ,शिवचरण यादव ,शोभा यादव , ओमकार यादव ,रामनारायण यादव ,महेश ,सुरेन्द्र ,द्वारिका ,मनोज ,सुखसागर सुरेश, मोहन ,बोधराम शत्रुघ्न ,नाथूलाल ,किशन , संजय यादव ,डॉक्टर रामखिलावन यादव,आदि यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर महोदय जन्मेजय महोबे जी को ज्ञापन सौंपे
प्रशासन की प्रतिक्रिया
प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर लिया है और आश्वासन दिया कि मामले को उच्च स्तर पर भेजकर उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
निष्कर्ष
फिल्म यादव की लव स्टोरी को लेकर उठे इस विरोध ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सिनेमा में सामाजिक जिम्मेदारी कितनी जरूरी है। अब सबकी निगाहें प्रशासन और संबंधित मंत्रालय के अगले कदम पर टिकी हैं।


