जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मे सोनू यादव को जिलाध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा अकलतरा मंडल का प्रभारी बनाया गया कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


जिला जांजगीर-चांपा की सूची दिनांक 23 फरवरी 2026 को जारी की गई, जिसमें सोनू यादव को जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिलाध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा अकलतरा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया
गया है


इस नियुक्ति के साथ ही दोस्तो एवं युवाओं और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।सोनू यादव इस तरह भाजपा सरकार द्वारा नई जिम्मेदारी युक्त पद देने पर काफी उत्साह देखने युवाओं में विशेष खुशी और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।
अपनी नियुक्ति पर आदर्श सोनू यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अधिक वे पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भाजपा सरकार ने जिला संगठन में संगठनात्मक विस्तार करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग में सोनू यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य का दायित्व सौंपा गया है इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया है
भाजपा सरकार ने सोनू यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
सम्मान समारोह के दौरान सोनू यादव ने जिला अध्यक्ष ,वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरा ईमानदारी और सक्रियता से निर्वहन करूंगा और उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे