जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल, जिले में मिलेगी कांग्रेस को एक नई ऊर्जा


जांजगीर-चांपा जिले की कांग्रेस संगठनात्मक गतिविधियों में बड़ा बदलाव करते हुए राजेश अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके नाम पर सहमति जताए जाने के बाद नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
राजेश अग्रवाल पूर्व में भी संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं और वे स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयास करेंगे।
कांग्रेस पदाधिकारियों का मानना है कि नई जिम्मेदारी से जिला कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजेश अग्रवाल की नियुक्ति पर बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस चयन प्रक्रिया से कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है कार्यकर्ताओं का कहना की इस चयन प्रक्रिया के बाद अब कार्यकर्ताओं में मानो नया जुनून पैदा हो गया और इससे संगठन और मजबूत होगी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल, जिले में मिलेगी कांग्रेस को एक नई ऊर्जा जिला कांग्रेस कमेटी में बड़े फेरबदल के तहत वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद चांपा राजेश अग्रवाल को नया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और व्यापक होगी और इस तरह से कांग्रेस पार्टी की मुझ पर विश्वाश और नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकरऔर संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में हमेशा ही कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता से जुड़ने और स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष तेज करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चयन का स्वागत करते हुए आशा जताई कि जिले में पार्टी की गतिविधियाँ अब और गति पकड़ेंगी। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नियुक्ति उनके अनुभवों और सहजता को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। राजेश अग्रवाल पूर्व में भी संगठन के लिए सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं, उनके सरलता,। कुशाग्र बुद्धि और राजनीतिक समझ का फायदा पार्टी को मिलेगा।
जल्द ही राजेश अग्रवाल नई कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे और जिलेभर में संगठन पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।