राज्य

धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 03 आरोपी चढ़े थाना चांपा पुलिस के हत्थे

*जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 22.10.25*

*👉 धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 03 आरोपी चढ़े थाना चांपा पुलिस के हत्थे*

*👉 तीनों आरोपियों को किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया*

*👉 आरोपियों के कब्जे से की 03 नग धारदार हथियार बरामद*

*👉 आरोपियों के विरुद्ध धारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*गिरफ्तार आरोपी*

1- अरुण सहिस पिता कन्हैया लाल सहिस उम्र 22 वर्ष निवासी खिरसालीपारा वार्ड नंबर 11 चापा

2- राजा नेताम पिता लक्ष्मण नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी खिरसालीपारा वार्ड नंबर 11 चापा

3- संतोष यादव पिता खोल बड़ा यादव उम्र 36 वर्ष निवासी खिरसालीपारा वार्ड नंबर 11 चापा

*मामले का विवरण*

इस प्रकार है कि जिले के *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के द्वारा त्योहार के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चापा श्री यदुमणी सिदार के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना चाम्पा से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर बैरियर चौक सदर बाजार रोड के अलग-अलग स्थान से 03 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 03 नग धारदार हथियार जप्त किया गया सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया एवं सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक दादूरईया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश खाखा, आरक्षक, मुद्रीका दुबे, जय उराव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, आकाश कालोसिया का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *