Uncategorized

नैला क्षेत्र अंतर्गत जूना तालाब के पास पुलिस मितान बूथ का किया गया उद्घाटन

जांजगीर चाम्पा पुलिस की बहुत ही सुन्दर एवं सराहनीय पहल है कि आज दिनांक 15.08.26 को नैला क्षेत्र अंतर्गत जूना तालाब के पास पुलिस मितान बूथ का किया गया उद्घाटन


▪️ पुलिस मितान बूथ के खुलने से आसपास के क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाने में मिलेगी मदद
▪️ पुलिस मितान बूथ खोलने की लंबे समय से क्षेत्र वासियों के द्वारा की जा रही थी मांग

⏭️ थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत चौकी नैला क्षेत्र में आमजन की सुविधा एवं पुलिस-जनसहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जूना तालाब के पास पुलिस मितान बूथ का उद्घाटन किया गया पुलिस मितान बूथ के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को पुलिस से संबंधित आवश्यक सहायता एवं जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, क्षेत्र में पूरी टीम के द्वारा लगा पेट्रोलिग और असामाजिक तत्वों पर करवाई की जाएगी जिससे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में यह बूथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पुलिस मितान बूथ का उद्घाटन जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ श्री यूलेंडेन यॉर्क के द्वारा किया गया उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित वार्ड के पार्षद जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिकों को पुलिस मितान बूथ के उद्देश्य एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई। नागरिकों से अपील की गई कि वे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा कानून- व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
⏭️ पुलिस द्वारा “सुरक्षित क्षेत्र—सशक्त समाज” की भावना के साथ आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *