Uncategorized

नर्मदा इंग्लिश स्कूल कोसमंदा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत संचालित नर्मदा इंग्लिश स्कूल, कोसमंदा में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में डॉ. रामखिलावन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के तैल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी भारत माता और राष्ट्र पिता महात्मागांधी ,पंडित जवाहर लाल नेहरू को  पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को सलामी दी एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. रामखिलावन यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और संस्कार ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के अवसर पर डॉक्टर रामखिलावन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए
मुख्य अतिथि रहे डॉक्टर रामखिलावन ने कहा कि आज नर्मदा इंग्लिश स्कूल में आप सभी के बीच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हो कर मुझे बहुत खुशी हो रही है यह विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार और अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दे रहा है
मेरे प्यारे बच्चों जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत , अनुशासन और ईमानदारी को अपना साथी बनाइये, और अपने माता पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करें और कुछ नया सीखने का प्रयास करें इसी आशा एवं विश्वास के साथ आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *