यूनिसेफ कंपनी द्वारा क्षेत्रीय पत्रकार कार्यशाला का हुआ आयोजन जिसमें बच्चों में गैर संचारी रोग एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष जानकारी



यूनिसेफ कंपनी द्वारा क्षेत्रीय पत्रकार कार्यशाला का हुआ आयोजन
जनादेश 24न्यूज आज दिनांक 12.8.26को रायगढ़ केहॉटल श्रेष्ठा में पत्रकारों के साथ कार्यशाला का आयोजन हुआ है जिसमें आज विभिन्न जिलों के पत्रकार बंधु सम्मिलित रहे जिसमें विशेष कर चांपा कोरबा शक्ति रायगढ़ ,रायपुर बिलासपुर , कमरीद गांव के पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुएऔर यूनिसेफ कंपनी द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग लिया गया और गैर संचारी रोग वे बीमारियां है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती और आम तौर पर लम्बे समय तक चलती रहती हैं अक्सर इन्हें वयस्कों की बीमारी माना जाता हैं लेकिन यूनिसेफ के अनुसार दुनिया भर में 2.1अरब बच्चे और किशोर इन बीमारियों से प्रभावित है
बच्चों में होने वाले मुख्य गैर संचारी रोग बताए है
टाइप 1मधुमेह( डायबिटीज़), अस्थमा,जन्मजात हृदयरोग , कैंसर,सिकलसेल , एनिमिया ,मोटापा आदि रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया
बच्चों में फैलने के मुख्य कारण स्पष्ट किया और जानकारी भी साझा किया
विश्व स्वास्थ्य संगठन ( w h o) और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में n c d होने के प्रमुख कारण भी बताए है जो निम्नांकित है
1 आनुवांशिक कारण जो माता पिता से बच्चों को मिली
2अस्वास्थ्यकर खान पान जैसे फास्ट फूड ,अधिक चीनी , और नमक का प्रयोग करना बताया है
3शारीरिक निष्क्रियता में जैसे खेलकूद की कमी और स्क्रीन टाइम (मोबाइल , टी वी)का अधिक प्रयोग करना बताया है
4पर्यावरण प्रदूषण को भी इस बीमारी का कारण बताया है
5गर्भावस्था के दौरान खराब स्वास्थ्य का होना जिसमें मां का खराब स्वास्थ्य एवं खराब पोषण या कहे गर्भवस्था के दौरान तम्बाखू धुएं का प्रभाव आदि से भी रोग बच्चे में रोग फैलते देखा गया है