Uncategorized

नेपाल देश के रॉयल बुटीक हॉटल में सजा अंतरराष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान 2026का मंच और सम्मानित हुए छत्तीसगण के विभिन्न जिलों के पत्रकार बंधु

नेपाल देश के रॉयल बुटीक हॉटल में सजा अंतरराष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान 2026का मंच और सम्मानित हुए छत्तीसगण के विभिन्न जिलों के पत्रकार बंधु जहाँ नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित रॉयल बुटीक हॉटल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समाज गौरव समाज सम्मान 2026समारोह में भारत और नेपाल देश के बीच पर्यटन ,पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को नई मजबूती देने का संदेश दिया गया है l
काठमांडू जिला होटल व्यवसायी संघ एवं इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में दोनों देशों के प्रतिष्ठित पत्रकार पर्यटन विशेषज्ञ ,होटल व्यवसायी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता दिखाई
यह सहभागिता समारोह कार्यक्रम भारत और नेपाल देश के बीच पर्यटन, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को नई मजबूती का संदेश दिया है
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे बागमती प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुरेश श्रेष्ठ जी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सम्मानित किया है
इस अवसर पर नेपाल पर्यटन बोर्ड के सचिव हिकमत सिंह काठमांडू जिला होटल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुरेश बरेल सहित अनेक नेपाल के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे
इसी क्रम में जांजगीर चांपा जिले की ओर से छत्तीसगण जर्नलिस्ट यूनियन संघ के सदस्य एवं जनादेश 24न्यूज के संपादक रामखिलावन यादव को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा भारत नेपाल ,पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका के लिए अंतरराष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान 2026से सम्मानित किया गया है
सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री सुरेश श्रेष्ठ जी ने उन्हें नेपाल देश में स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है
इस सम्मान प्राप्ति होने पर उन्हें जांजगीर चांपा जिले के पत्रकारों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्हें बधाई भी दे रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *