Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण और स्वच्छता पर होगी व्यापक चर्चा

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को विशेष ग्राम सभाएं

स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बनेगा आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण और स्वच्छता पर होगी व्यापक चर्चा

जांजगीर-चांपा, 03 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने बताया कि जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की निर्देशन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्कीकरण, जैविक कचरे से खाद निर्माण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी, जल संरक्षण तथा स्थानीय जल स्रोतों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ग्रामीणों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों, स्वच्छता कर्मियों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक, श्रमदान, सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों की सफाई तथा वृक्षारोपण जैसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीणों को कचरा पृथक्कीकरण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह विशेष अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हुए एक स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *