Uncategorized

सक्ती क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही दो आरामिल सील बंद ,और अनियमितता पर वन विभाग सख्त कार्यवाही

सक्ती क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही दो आरामिल सील बंद ,और अनियमितता पर वन विभाग सख्त कार्यवाही

वन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए जैजैपुर क्षेत्र में संचालित दो आरा मिलों को सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई वनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता दल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैजैपुर क्षेत्र में संचालित हलेश्वर कुमार साहू, तुषार एवं गोपाल प्रसाद चंद्रा की आरा मिलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेखों, लाइसेंस एवं वैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जांच की गई।

जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित दो आरा मिलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक पंचनामा एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की।

वन विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध कटाई एवं लकड़ी के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन अपराधों के विरुद्ध सतत अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने क्षेत्र के सभी आरा मिल संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, अन्यथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *