Uncategorized

नर्मदा इंग्लिश स्कूल परिसर कोसमंदा में हुआध्वजारोहण, धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस तिरंगा झंडा को डॉक्टर रामखिलावन यादव ने दी सलामी

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमंदा में संचालित नर्मदा इंग्लिश स्कूल परिसर कोसमंदा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में गरिमामय वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर रामखिलावन यादव के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का वादन किया गया, जिससे स्कूल परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और ग्राम के आम नागरिकों एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों सभी ने तिरंगे झंडे को सलामी देकर नमन किया और उपस्थित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं और अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भी तिरंगे झंडे को सलामी दी

देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रतीक पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को बड़े ही देशभक्तिपूर्ण उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। यह अवसर संस्था परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर रामखिलावन यादव एवं प्राचार्य श्रीमती ओसमती स्वर्णकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने देशभक्ति नृत्य, राष्ट्र को समर्पित हिंदी कविताओं का पाठ एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर रामखिलावन यादव ने भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी अनूठी विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्रों एवं युवा पीढ़ी के लिए संविधान को समझना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही हमें जीवन जीने की सही दिशा और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ प्रदान करता है।

डॉक्टर ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था और भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को समय दें तथा संविधान एवं नैतिक मूल्यों पर उनसे संवाद करें, ताकि विद्यार्थी सही दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाइयां वितरित की गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्था परिसर में उल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *