Uncategorized

नर्मदा इंग्लिश स्कूल परिसर में मनाया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमंदा में संचालित नर्मदा इंग्लिश स्कूल परिसर में बड़ी धूमधाम से एवं मनमोहक प्रस्तुति बच्चों के द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुत  दिनांक 24.1.26 दिन शनिवार को किया गया इन छोटे छोटे बच्चे के इस सुंदर तरीके से प्रस्तुति ने उपस्थित रहे जन गणमान्य नागरिक एवं अतिथियों का मन मोह लिया था मंच में अंतिम प्रस्तुति तक मंचस्थ रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया और बच्चों को उनके उत्साह वर्धन हेतु सांत्वना पुरस्कार भी वितरण करते रहे


इस कार्यक्रम में मंचस्थ रहे डॉक्ट रामखिलावन यादव संपादक जनादेश 24न्यूज,डॉक्टर लक्ष्मीप्रियम स्वर्णकार चांपा वाले ,परमेश्वर स्वर्णकार जी , ग्राम पंचायत कोसमंदा के सरपंच संजय रत्नाकर , नरसिंग स्वर्णकार , एवं इस स्कूल के संचालिका एवं प्राचार्या महोदया श्री मति ओसमती स्वर्णकार और इस कार्यक्रम को अच्छे सुंदर तरीके से कार्यक्रम के प्रस्तुति को मंच पर से संचालित कर रहे थे मंच संचालिका मिथलेश सोनी जी और इस स्कूल के सभी उपस्थित रहे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में विजयलक्ष्मी ,संजना , सरोजिनी, आकांक्षा,शांतिकुवांर , इंदु धीवर, निवेदिता प्रधान , ज्ञानी बरेठ, सीमा बरेठ,अंजली , महेश्वर करियरे , उमा ,लक्ष्मी इन सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का अच्छा योगदान रहा बच्चों को शिक्षा देने में जो बच्चों ने इस कार्यक्रम में प्रस्तुत कर पाए

इस कार्यक्रम समारोह की प्रस्तुति गणमान्य नागरिक एवं अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में मां सरस्वती और गणेश जी और भारत माता की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया और बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से मंचस्थ अतिथि डॉक्टर रामखिलावन यादव संपादक जनादेश 24न्यूज ने कहा कि जब तक बाधाएं नहीं आती तब तक कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता इस लिए बाधाएं को किनारे रखते हुए डटकर सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए जो कि इस नर्मदा इंग्लिश स्कूल ने पूरा सतत् लगन और पूरी निष्ठा से मेहनत किया और इस मेहनत से आज विद्यालय ने यह मुकाम को हासिल किया है और कार्यक्रम का प्रतिवेदन इस स्कूल के प्राचार्या महोदया श्री मति ओसमती स्वर्णकार ने किया इस स्कूल के संचालिका एवं प्राचार्या महोदया ने इस विद्यालय के कई वर्षों का संचालित करने एवं संचालित में आने वाले सभी बाधाएं एवं अनुभव की कुछ खट्टी मिट्ठी यादें को भी उपस्थित जन समूह को साझा किया और कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में

उद्यमशीलता ,आत्मनिर्भरता ,और अपने अंदर के कला को प्रदर्शित करने हेतु बच्चों को अवसर प्रदान करना है ताकि बच्चों में सर्वांगीण विकास हो सके एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास हो और बोलचाल में बच्चों में निर्भयता हो और आगे बढ़े और स्कूल के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रोशन कर सके और अच्छे नागरिक बने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *