Uncategorized

पदभार संभालते ही एक्शन में नवपदस्थ थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे

नव पदस्थ थाना प्रभारी सारागांव कमलेश शेन्डे

कमरीद में मंदिर के सामने चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश, 5 जुआरी पकड़े गए; ₹2500 नगद व ताश के पत्ते बरामद

सारागांव/कमरीद। जांजगीर-चांपा जिले के थाना सारागांव में नवपदस्थ थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे ने 2 सितंबर 2026 को पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दे दिया है। थाना प्रभारी ने पदभार संभालने के बाद अपने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही जुआ, शराब और गांजा जैसे अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत कमरीद में पुलिस टीम ने दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि ग्राम कमरीद में धार्मिक आस्था के केंद्र मंदिर के सामने काफी समय से जुआ खेलने की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा की जा रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 जुआरियों को पकड़ा तथा उनके कब्जे से ताश के पत्ते और ₹2500 नगद बरामद किए। पकड़े गए जुआरियों में—

बरातू केंवट, पिता हरिराम केंवट, उम्र 58 वर्ष, निवासी गुड़ी चौक कमरीद।

शिवराम कश्यप, पिता छेदीलाल कश्यप, उम्र 50 वर्ष, निवासी गुड़ी चौक कमरीद।

लव कुमार विश्वकर्मा, पिता फरमु विश्वकर्मा, उम्र 47 वर्ष, निवासी गुड़ी चौक कमरीद।

मुकेश विश्वकर्मा, पिता बुधराम विश्वकर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी गुड़ी चौक कमरीद।

लक्ष्मीराम कंवर, पिता मिठ्ठू राम कंवर।

अपराधियों को स्पष्ट संदेश—किसी भी तरह की पहचान या समझौता नहीं

नवपदस्थ थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे ने थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए हैं। जुआरियों के साथ-साथ अवैध शराब के कोचियों और गांजा तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

थाना प्रभारी के सख्त रुख से अपराधियों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव और भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की सराहना

कमरीद में हुई इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में पुलिस के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। लंबे समय से जुए की शिकायतों के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है। नवपदस्थ थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करते ही हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *