Uncategorized

एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन

एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन


जांजगीर-चांपा। दिनांक 04 सितंबर 2026 को इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन के अंतर्गत एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन टी.सी.एल. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य एवं स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती अनिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. डी.आर. लहरे, प्राचार्य टी.सी.एल. कॉलेज जांजगीर के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ के साथ लगभग 300 एनसीसी एवं एनएसएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. पुष्पेंद्र लहरे द्वारा एचआईवी/एड्स के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इसके पश्चात आईसीटीसी परामर्शदाता श्री विद्याभूषण महंत ने एचआईवी/एड्स से फैलने के कारण, प्रमुख लक्षण तथा बचाव एवं रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने युवाओं से एचआईवी के प्रति जागरूक रहने और समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री आशीष कुमार शर्मा, एसटीआई द्वारा एचआईवी जांच के लिए क्यूआर स्कैन, 1097 टोल-फ्री नंबर, CD4, वायरल लोड तथा ART दवा सहित एचआईवी से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। साथ ही एचआईवी से संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने एचआईवी/एड्स से बचाव, जागरूकता एवं भेदभाव समाप्त करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी देकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *