दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में चांपा के चार शिक्षक सम्मानित


दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में चांपा के चार शिक्षक सम्मानित शिक्षक समाज का प्रकाशपुंज, संस्कारों का संवाहक और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। अपने ज्ञान, संस्कार एवं मार्गदर्शन से वह विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देकर सशक्त एवं संस्कारित समाज के निर्माण की आधारशिला रखता है। इसी भावना के साथ प्रतिवर्ष 5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।


दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा कृष्णा पैलेस, डभरा, जिला सक्ती में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में चांपा नगर के चार उत्कृष्ट शिक्षकों डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, श्री राजेन्द्र जायसवाल, डॉ. भुवनेश्वर देवांगन एवं श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी को सम्मानित किया गया।
समारोह में पूर्व गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष साहू समाज श्री कंवलधर साहू तथा दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के प्रधान संपादक श्री राजेश क्षत्रिय सहित गणमान्य अतिथियों ने शिक्षकों को सम्मान-पत्र, शॉल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इन सभी शिक्षकों के सम्मानित होने पर नगर के शैक्षणिक संस्थानों सहित शिक्षा जगत में हर् व्याप्त हैं।
सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने इस अवसर को अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी बताते हुए मंचस्थ अतिथियों तथा दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के संपादक श्री राजेश क्षत्रिय, श्री जितेन्द्र तिवारी, श्री ऋषि वैष्णव एवं पूरी आयोजन टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
उक्ताशय की जानकारी शिक्षक डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने दी।