“एक पेड़ माँ के नाम” तहत् जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने अपने गृह ग्राम सिवनी में वृक्ष लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश


“एक पेड़ माँ के नाम” तहत् जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने अपने गृह ग्राम सिवनी में वृक्ष लगाकर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश


जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत सिवनी में जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
और कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास नहीं है, बल्कि हमारी भावनाओं, संस्कारों और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। जिससे हम सभी को इस पौधा रोपण करने से हमे शुद्ध आक्सीजन मिलेगा और हम स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन यापन कर पाएंगे
जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने अपने गृह ग्राम पंचायत सिवनी में बहुत ही सुंदर एवं सराहनीय पहल किया है जिससे गांव वाले भी उनके इस सराहनीय कार्य से वशीभूत होकर उनके साथ गांव के लोग भी पौधा रोपण करते नजर आए स्वच्छ भारत का सपना एवं उनका लक्ष्य तभी साकार होगा जब प्रत्येक भक्ति स्वच्छता अभियान को अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे


