Uncategorized

बहेराडीह में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ कलशयात्रा धूमाल की धून में निकाल कर की गई भागवत कथा की कलश यात्रा की प्रारंभ

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ कलशयात्रा धूमाल की धून में निकाल कर की गई भागवत कथा की कलश यात्रा की प्रारंभ भागवत कथा की नियति ब्रह्म होना हैं। यह परम चेतना जागृत करने वाली दिव्य तरंग हैं – पंडित उत्तम मिश्रा जी
जनादेश 24न्यूज जांजगीर-चांपा जांजगीर चांपा जिले के बहेराडीह दुर्गा चौक पास नंदलाल यादव के तत्वाधान स्वर्गीय जुड़ीमती यादव पुण्यतिथि पर अपने घर आंगन से भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ हैं अपने गांव के देवताओं के मंदिर से पूजा अर्चना कर ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए लक्ष्मी सागर तालाब में वरुण आवाहन एवं ग्राम देवताओं का पूजन किया गया, इस शोभायात्रा में गांव के एवं आसपास गांव के लोग भी सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों सहित युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया l

कथा करने से विषैली बुद्धि का नाश होता हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती हैं आचार्य श्री उत्तम मिश्रा जी सुंदर प्रसंग के माध्यम से श्रोताओं को समझाए

कथा व्यासपीठ पर विराजमान परम-पूज्य आचार्य द्वारा वेद मंत्रों के साथ देवी-देवताओं का आवाहन एवं पुराण की पूजा-आराधना संपन्न कराई गई l श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भागवत महात्म्य अर्थात् षड़ष्याध्यी का सरस वर्णन करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भागवत आचार्य उत्तम मिश्रा जी महाराज ने श्रोताओं को बताया कि श्रीमद्भागवत मनुष्यों को भागवत पारायण बनाने के लिए एक सर्वश्रेष्ठ सत्कर्म हैं l भागवत की कथा में अपने अस्तित्व से मिलने की एक नियति छिपी हुई हैं , जैसे छोटे से बीज के अंदर एक अंकुरण छिपा हुआ रहता हैं l भागवत की नियति ब्रह्म होना हैं , यह परम चेतना को जागृत करने वाली दिव्य तरंग हैं l कथा श्रवण करने से विषैली बुद्धि का नाश होता है, और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती हैं l

श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री मद भागवत कथा महा पुराण का आयोजन परमब्रह्म अनंतकोटी ब्रम्हांड नायक करुणा वरुणालय आनंदकंद देवकी नंदन रास रासेश्वर श्री कृष्ण राधा रानी जी की असीम कृपा एवम पितरों के दिव्य आशीर्वाद से श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन भागवताचार्य परम श्रद्धेय कथा वाचक पंडित उत्तम मिश्रा जी सिरली वाले महराज जी के मुखारबिंद से कथामृत का रसपान कराएंगें कथा समय 03बजे से शुरू होकर हरि कृपा तक चलेगी
कलश यात्रा के पश्चात बेदी पूजन और ब्यास पूजन किया जाएगा और दूसरे दिन 9अक्टूबर गुरुवार को कथा वाचक पंडित श्री उत्तम मिश्रा के द्वारा कथा माहात्म्य परीक्षित जन्म और सृष्टि वर्णन की कथा सुनाई जाएगी
तीसरे दिन 10.10.25 शुक्रवार को सती चरित्र ,ध्रुव कथा , भरत कथा

चौथे दिन 11.10.25 शनिवार को प्रहलाद कथा ,गजेंद्र मोक्ष ,वामन अवतार की कथा

पांचवे दिन 12.10.25 दिन रविवार को सूर्यवंश वर्णन ,रामावतार ,कृष्ण जन्मोत्सव
छठवें दिन 13.10.25दिन सोमवार को बाल कृष्ण लीला ,कालिया दमन,गोवर्धन पूजा ,

सातवें दिन 14.10.25मंगलवार को रास वर्णन ,कंस वध रूखमणि मंगल

आठवें दिन 15.10.25 बुधवार को श्री कृष्ण अन्य विवाह ,सुदामा चरित्र ,कथा विश्राम ,चढ़ौती

नवे दिन 16.10.25दिन गुरुवार को तुलसी वर्षा , गीता पाठ,हवन सहस्त्रधारा , ब्राह्मण भोज कराई जाएगी
आयोजन परिवार ने अपने सभी भागवत प्रेमी एवं श्रोता समाज को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भागवत कथा सुनने के लिए आमंत्रित किए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *