बहेराडीह (भद्रीपाली)में कल 8 से शुरू होगी कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का प्रारंभ

बहेराडीह (भद्रीपाली)में कल 8 से शुरू होगी कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का प्रारंभ

जांजगीर चांपा जिले के बहेराडीह गांव में कल दिनांक 8अक्टूबर 2025से दुर्गा चौक में नंदलाल यादव के तत्वाधान में अपने मां स्वर्गीय श्रीमति जुड़ीमती यादव के पुण्यतिथि पर अपने घर आंगन में श्री मद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया का रहा है जिसका भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ श्री मद भागवत कथा महा पुराण का आयोजन परमब्रह्म अनंतकोटी ब्रम्हांड नायक करुणा वरुणालय आनंदकंद देवकी नंदन रास रासेश्वर श्री कृष्ण राधा रानी जी की असीम कृपा एवम पितरों के दिव्य आशीर्वाद से श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन भागवताचार्य परम श्रद्धेय कथा वाचक पंडित उत्तम मिश्रा जी सिरली वाले महराज जी के मुखारबिंद से कथामृत का रसपान कराएंगें कथा समय 03बजे से शुरू होकर हरि कृपा तक चलेगी
कलश यात्रा के पश्चात बेदी पूजन और ब्यास पूजन किया जाएगा और दूसरे दिन 9अक्टूबर गुरुवार को कथा वाचक पंडित श्री उत्तम मिश्रा के द्वारा कथा माहात्म्य परीक्षित जन्म और सृष्टि वर्णन की कथा सुनाई जाएगी
तीसरे दिन 10.10.25 शुक्रवार को सती चरित्र ,ध्रुव कथा , भरत कथा

चौथे दिन 11.10.25 शनिवार को प्रहलाद कथा ,गजेंद्र मोक्ष ,वामन अवतार की कथा
पांचवे दिन 12.10.25 दिन रविवार को सूर्यवंश वर्णन ,रामावतार ,कृष्ण जन्मोत्सव
छठवें दिन 13.10.25दिन सोमवार को बाल कृष्ण लीला ,कालिया दमन,गोवर्धन पूजा ,
सातवें दिन 14.10.25मंगलवार को रास वर्णन ,कंस वध रूखमणि मंगल
आठवें दिन 15.10.25 बुधवार को श्री कृष्ण अन्य विवाह ,सुदामा चरित्र ,कथा विश्राम ,चढ़ौती
नवे दिन 16.10.25दिन गुरुवार को तुलसी वर्षा , गीता पाठ,हवन सहस्त्रधारा , ब्राह्मण भोज कराई जाएगी
आयोजन परिवार ने अपने सभी भागवत प्रेमी एवं श्रोता समाज को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भागवत कथा सुनने के लिए आमंत्रित किए है