ज़िला

आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समस्त न्यायाधीशों के साथ किया गया समीक्षा।

विषय – 1. आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 09/05 /2026 को सफल बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समस्त न्यायाधीशों के साथ किया गया समीक्षा।

माननीय जयदीप गर्ग प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आगामी वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत दिनांक 09/05/2026 को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर के न्यायाधीशगण एवं समस्त तालुकाओं के न्यायाधीशों से नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य दीवानी, फौजदारी, बैंक से संबंधित मामलों एवं अपने तालुका क्षेत्र के अन्य विभागों से समीक्षा कर अधिक से अधिक राजस्व, श्रम, विद्युत एवं अन्य राजीनामा प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने व नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा गया साथ ही अपने तालुका क्षेत्र थानों में पदस्थ पैरालीगल वालेंटियर को जिले की समस्त ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में नेशनल लोक अदालत संबंधी व्यापक प्रचार प्रसार व मुनादी कराने को कहा गया ताकि अधिक से अधिक आम लोगों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *