ग्राम कमरीद वासियों ने कमरीद गांव के दादर और न्यू नेशनल हाईवे रोड बीच पर स्थित भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित किए जाने हेतु जारी ईश्तहार पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

जांजगीर-चाम्पा जिले बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरीद के ग्राम वासियों ने ग्राम कमरीद और सारागांव स्थित भूमि दादर रोड और न्यू नेशनल हाईवे रोड पर स्थित भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित किए जाने के लिए जारी ईश्तहार पर ग्रामीणों ने दिनांक18.3.26को गांव के भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर आपत्ति जताई है और चाम्पा एसडीएम को सौंपा है
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कमरीद और सारागांव स्थित 34.801 हे. याने कहा जाए तो 87एकड़ भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित किये जाने हेतु जारी ईश्तेहार को लेकर ग्रामवासी को आपत्ति है, जिसके लिए उन्होंने चाम्पा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है. उपरोक्त वर्णित भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित किये जाने हेतु ग्राम पंचायत कमरीद में किसी प्रकार मुनादी नहीं किया गया है. आरक्षित वन के रूप में गठन करने से ग्रामवासियों के समक्ष पशुचारागाह की भयंकर एवं विकराल समस्या उत्पन्न हो जायेगा.
अगर भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित करने पर विद्युत् सब स्टेशन केन्द्र स्थापित करने हेतु भूमि की समस्या उत्पन्न हो जायगा, जिसके करण विद्युत् सब स्टेशन केंद्र स्थापित होने में बाधा उत्पन्न होगा. भूमि को आरक्षित वन के रूप में गठित करने पर ग्राम कमरीद में सामुदायिक भवन निर्माण, उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापना, पंचायत भवन निर्माण एवं यात्री प्रतिक्षालय हायर सेकण्डरी स्कूल निर्माण, हाट बाजार निर्माण, शमशान घाट, गौठान, खेल का मैदान, जैसे जनहित निर्माण कार्यों को उपरोक्त वर्णित भूमि पर कराया जाना सुनिश्चित किया गया है. उपरोक्त वर्णित भूमि की आरक्षित वन के रूप में गठित करने पर हम समस्त ग्रामवासियों का विकास अवरुद्ध हो जायेगा एवं जन जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. इसलिए उपरोक्त वर्णित भूमि पर आरक्षित वन के रूप में गठित करने पर ग्रामीणों को आपत्ति है. जिसपर रोक लगाने की उनकी मांग है.
कमरीद गांव निवासी ने अपने गांव के जमीन को बचाने के एस डी एम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपे जिसमें कमरीद गांव के उपसरपंच , जनपद पंचायत सदस्य एवं पंचों के साथ साथ भारी संख्या में लोगों ने आपत्ति जताई है