Uncategorized
जांजगीर बोड़सरा में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ गौरा-गौरी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्यारह दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन शुक्रवार को निकाली गई विसर्जन

धूमधाम से सम्पन्न हुआ बोड़सरा में गौरा-गौरी पर्व
जांजगीर। बोड़सरा में पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ गौरा-गौरी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्यारह दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन शुक्रवार को निकाली गई विसर्जन यात्रा के साथ हुआ।गाँव की गलियों से निकली इस यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पारम्परिक माँदर की थाप पर झूमते-नाचते शामिल हुए। यह पर्व नवरात्रि से आरंभ हुआ था। परंपरा के अनुसार इस दौरान शिव पार्वती विवाह की रस्में संपन्न की गईं। प्रतिदिन रात्रि को भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।समापन अवसर पर गौरा गौरी की प्रतिमाओं का विसर्जन बमरी तालाब में किया गया। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और श्रद्धा-भक्ति से सहभागी बने।