Uncategorized

मां दुर्गा की नम् आंखों से विसर्जन यात्रा चांपा के रामा बांधा तालाब हर्चनलाल युवा दुर्गोत्सव समिति द्वारा 10 दिनों तक मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अनुष्ठान कर एकादशी को विसर्जित किया गया

मां दुर्गा की नम् आंखों से विसर्जन यात्रा चांपा के रामा बांधा तालाब हर्चनलाल युवा दुर्गोत्सव समिति द्वारा 10 दिनों तक मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अनुष्ठान कर एकादशी को विसर्जित किया गया ।

मां की ज्योति जली हैं विदा होते हुए भी, दूर-दूर तक अज्ञान का अंधेरा हो ।

मां अगले बरस तक कृपा बनाए रखना हम पे और हो हर तरफ सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करना जाए ।।

न्यूज़ जांजगीर-चांपा । राम बांधा तालाब हर्चनलाल युवा दुर्गोत्सव समिति ,चांपा के सहदयी धर्म प्रेमियों द्वारा 10 दिनों तक मां दुर्गा की मूर्ति परशुराम मार्ग स्थित मुख्य मार्ग पर अहीर कुटीर के सामने स्थापित कर पूजा-अनुष्ठान किया गया, जिसमें 10 दिनों तक पूरी निष्ठा और हर्षोल्लास से पूजा-अनुष्ठान किया गया तथा दिनांक 3 अक्टूबर,2025 सायंकाल 05 बजें एकादशी तिथि को नम आंखों से गाजे-बाजे और डीजें के साथ राम बांधा तालाब में विसर्जित कर दिया गया ।

देवी विसर्जन की महत्ता ।

विदा करना – विसर्जन का अर्थ संस्कृत भाषा में विदा करना या पानी में विलीन कर देना हैं ।

पौराणिक तथ्य – पौराणिक तथ्यों के अनुसार मां जगदम्बा नौं दिनों तक अपने मायके में रहने आती हैं । नवें दिन अपने मायके से ससुराल विदा कर दिया जाता हैं ।

एक अन्य पौराणिक मान्यता – एक अन्य मान्यता के अनुसार महाशक्ति ( महादेवी) योग निद्रा की ये मूर्तियां भगवान ( श्रीविष्णु ) से अलग होकर नहीं रह सकती । अतः इन्हें जल में विसर्जित करना भक्तों का परम कर्तव्य माना जाता हैं । धार्मिक आस्था रखने वाले शशिभूषण सोनी ने बताया कि रामाबांधा तालाब हर्चनलाल युवा दुर्गोत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा को हमने नम आंखों से विदा किया । उनके जाने का हर पल,हर क्षण हमारे मन को कचोट रहा हैं । नव दुर्गा का नव दीप,हर फूल उनकी यादें छोड़ गया हैं ।

नम आंखों से दी गई मां की विदाई – मां दुर्गा के विसर्जन के बाद हर्चनलाल युवा दुर्गोत्सव समिति के सदस्य पुनः पंडाल में आकर एक-दूसरे के गले लगे ।

शांति जल का छिड़काव किया गया – धार्मिक कर्मकांडी पंडित ललित कुमार दुबे जी ने सबको शांति जल छिड़काव किया और सबने एक-दूसरे का अभिवादन किया । माता रानी के विसर्जन के बाद मां के पुनः आगमन के लिए प्रार्थना किए और अपने-अपने कार्य में लग गए ।

कृपा बनाए रखना – मा दुर्गा अगले बरस तक कृपा बनाए रखना हम पर और हर तरफ सुख शांति और समृद्धि प्रदान करना । मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद से सबको सुख शांति और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *