Uncategorized

एक-दिवसीय कृष्ण चर्चा में सुश्री निष्ठा व्यास ने मालिक भवन में किया मंथन

एक-दिवसीय कृष्ण चर्चा में सुश्री निष्ठा व्यास ने मालिक भवन में किया मंथन !

श्रीकृष्ण रस रुपी चर्चा में गोता लगाकर श्रोताओं ने जाना अलौकिक रहस्य !

कथा कोई भी हो यह मनुष्य की रक्षा ही करती हैं । साधु-संतों और विद्वानों की वाणी में अमोघ शक्ति होती हैं,जो मनुष्य को श्रेष्ठ बनाती हैं या फिर हीनता की ओर ले जाती हैं । वाणी की अधिष्ठात्री वाग्देवी सरस्वती का वास होती हैं, जिसका आसन जिह्वा और निवास मुख हैं । यह उद्गार कोसा, कांसा और कंचन की नगरी, लोहार पारा में मालिक भवन चांपा में एक-दिवसीय श्रीकृष्ण रस चर्चा में वृंदावन धाम से विशेष रूप से पधारी सुश्री निष्ठा व्यास ने कही । उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करते हैं धर्म उनकी ही रक्षा करते हैं और जो धर्म का नाश करते हैं भगवान श्रीकृष्ण उनका नाश कर देते हैं । वृंदावन होली समिति और मित्र मंडल चांपा की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण रस चर्चा की शुरुआत सुश्री निष्ठा व्यास और वृंदावन से पधारे संतों के वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्ति वाचन और बांकेबिहारीजी की आरती से हुआ । इस आध्यात्मिक समारोह में अधिवक्ता द्वय महावीर प्रसाद सोनी और संतोष सोनी, विश्वनाथ सोनी, शशिभूषण सोनी, सत्यनारायण सोनी, देवेन्द्र, संतोष जयश्री, सागर, समीर, सिद्धनाथ सोनी, पंडित ललित दुबे, राजेश कुमार द्विवेदी, अशोक सोनी, आयोजक प्रिंस सोनी, श्रीमति रजनी सोनी, अन्नपूर्णा सोनी, सोमवती ,अनीता सोनी, भुवनेश्वरी, सावित्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे ।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने इस सत्संग चर्चा में डुबकी लगाई । भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न विषयों पर गहन सत्संग, ज्ञानवर्धक जानकारियां और भजन-कीर्तन से मालिक भवन गुंज उठा !

समापन से पहले स्वर्णकार समाज सर्किल के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, सर्राफा व्यापारी विशाल सोनी, प्रिंस सोनी, सिद्धनाथ, दिलीप जाधव,यशु सोनी, संजय मांझी,देव कुमार, गौरव महराज, संदीप नामदेव, स्वर्णकार समाज युवा अध्यक्ष अनिल सोनी और आयोजन समिति से जुड़े साथियों के साथ श्रीमति रजनी सोनी व सविता ने सुश्री निष्ठा व्यास का अभिनंदन करते हुए आशिर्वाद प्राप्त किया ।

ऐसे आयोजन से लोगों में धर्म के प्रति रुचि बढ़ी हैं

कृष्ण रस की दूसरी कड़ी में श्रद्धालु भक्तों ने महाआरती और महाप्रसाद ग्रहण किया । सत्संग समाप्त होते ही मालिक भवन खाली होने लगा और सब अपने-अपने ठिकानों पर लौटने लगे । इस ऐतिहासिक आयोजन से चांपा नगर का मान बढा है और साथ ही साथ धर्म के प्रति प्रेम बढ़ा हैं ।

आज दूल्हा पहाड़ में हैं , निष्ठा व्यास की सत्संग और कथा

आज 7 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार से सुश्री निष्ठा व्यास जी की मुखारविंद से दूल्हा पहाड़ अकलतरा में श्रीमद्भागवत कथा आरंभ होगा ।

कथा मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि मनोमंथन का विषय हैं – सुश्री निष्ठा व्यास

मालिक भवन में जनादेश न्यूज -24 के शशिभूषण सोनी ने एक सौजन्य भेंट मुलाकात की , क्योंकि इतनी महान कथा वाचिका चांपा आएं मुलाकात न करे ,ऐसा हो ही नहीं सकता ! अत्यंत व्यस्त होते हुए भी जनादेश न्यूज के लिए समय दिया ,यह उनका बड़प्पन हैं । कथावाचिका निष्ठा व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने आजकल की कथाओं में बढ़ते हुए नाच-गाना और शोर-शराबा पर गहन चिंतन व्यक्त की । उन्होंने कहा कि कथा कोई भी हो ज्ञानवर्धक होनी चाहिए । कथा मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि मनोमंथन का विषय हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *