Uncategorized

कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं मे हर्ष …

चांपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति की है .जिसमें चांपा के कार्तिकेश्वर स्वर्णकार को भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक का दायित्व दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कार्तिकेश्वर स्वर्णकार इसके पहले इसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक थे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उनकी पदोन्नति करते हुए अब उन्हें प्रदेश संयोजक का दायित्व सौंपा है।संगठन मे अपनी सक्रियता से अपनी विशेष पहचान बनाने वाले स्वर्णकार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं . विद्यार्थी परिषद के माध्यम से राजनीति मे प्रवेश करने वाले कार्तिकेश्वर स्वर्णकार पार्टी मे सक्रियता को सबसे बड़ा पद मानते रहे हैं।उनके बड़े पिताजी स्व. जीवन लाल साव जनसंघ के समय विधायक थे।
कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने पर भाजपा,युवा मोर्चा महिला मोर्चा,तथा विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं मे हर्ष है।कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *