कोटाडबरी गांव में भतीजे ने अपने बुजुर्ग चाचा पे किया हंसिए से किया वार और उतारा मौत के घाट

जांजगीर के चाम्पा थाना क्षेत्र के कोटाडबरी गांव में भतीजे ने हसिया से बुजुर्ग पर हमला कर दिया. इस हमले से बुजुर्ग रामप्रसाद पाल की मौत हो गई है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है. आरोपी भतीजे ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के वक्त बुजुर्ग रामप्रसाद पाल घर के बाहर सड़क पर खड़ा था, तभी उसके भतीजे ने हसिया से हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. लेकिन अब तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं है, मामले की जांच पुलिस कर रही है. इधर शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया है. कल सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. लेकिन वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. आखिर क्या वजह रही होगी, जिसके चलते भतीजे ने ही हत्या जैसे वारदात को अंजाम दिया है.
थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा
घटना का संक्षिप्त विवरण
- मृतक का विवरण
नाम : राम प्रसाद पाल
पिता का नाम : सोना राम पाल
उम्र : 60 ~65 वर्ष
निवासी : वार्ड क्रमांक 15, पाल मोहल्ला, कोटा डबरी - घटना की तिथि एवं समय
दिनांक : 21.09.2025
समय : लगभग शाम 07:00 बजे - आरोपी का विवरण
नाम : अजीत पाल
निवासी : वार्ड क्रमांक 15, मृतक का रिश्ते में मृतक का भतीजा लगता हैं - घटना का स्थल
मृतक का घर एवं घर के सामने ! - घटना का विवरण
मृतक राम प्रसाद पाल अपने घर के बगल में हनुमान मंदिर पूजा-पाठ हेतु निकला था तभी घर के सामने आरोपी अजीत पाल हाथ में हसिया लिए मिला।आरोपी ने मृतक के गले पर हसिया से प्राणघातक हमला कर दिया मृतक बचाव का प्रयास किया किंतु गंभीर चोट लगने से मृतक लहूलुहान होकर गिर पड़ा।मृतक को तत्काल BDM अस्पताल चांपा ले जाया गया है आरोपी अजीत पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।परिजनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सूचना देकर वैधानिक प्रक्रिया चालू कर दी गई है घटनास्थल में पुलिस बल तैनात कर दी गई है !